बेंगलूरु के 5 लोग नेपाल में लापता, तलाश के प्रयास जारी: उपमुख्यमंत्री

उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है

बेंगलूरु के 5 लोग नेपाल में लापता, तलाश के प्रयास जारी: उपमुख्यमंत्री

Photo: DrGParameshwara FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल गए बेंगलूरु के पांच लोग लापता हैं और उनसे संपर्क करने तथा उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘बेंगलूरु से नेपाल गए पांच लोग लापता हैं। हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि नेपाल में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के वास्ते राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और जरूरत पड़ने पर एक मंत्री को काठमांडू भेजा जाएगा।

परमेश्वर ने नेपाल में फंसे राज्य के लोगों और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘नेपाल में जो भी व्यक्ति फंसा है या मुश्किल स्थिति में है, वह इस टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकता है।’

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download