हस्ताक्षर की जालसाजी के मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश हुए
हवाईअड्डे पर लगे 'सिग्नेचर चोर' के नारे
By News Desk
On
Photo: AbhishekBanerjeeOfficial FB Page
कोलकाता/दक्षिण भारत। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी गुरुवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी के सामने पेश हुए। उनसे राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर पार्टी की पसंद से जुड़े हस्ताक्षर में धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की गई।
जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए मिले तीन नोटिस को बनर्जी ने नज़रअंदाज़ किया था। उन्होंने इसके लिए बीमारी और कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती याचिका दायर करने का हवाला दिया।गुरुवार को उच्च न्यायालय से किसी भी सख्त कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा मिलने के बाद, वे शाम करीब 5.50 बजे सीआईडी मुख्यालय 'भवानी भवन' पहुंचे। न्यायालय ने तृणकां सांसद को गुरुवार शाम 6 बजे तक सीआईडी मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया था।
बनर्जी दिल्ली से शाम करीब 4:30 बजे कोलकाता लौटे, जहां उन्होंने पिछले तीन दिन राहुल गांधी समेत इंडि ब्लॉक के नेताओं के साथ बैठकें की थीं।
उनके आने पर हवाईअड्डे पर अफरातफरी का माहौल बन गया, जब वहां जमा भीड़ में से नाराज़ कुछ लोगों ने उनके ख़िलाफ़ 'सिग्नेचर चोर' के नारे लगाए।
कालीघाट स्थित अपने घर पर लगभग 30 मिनट रुकने के बाद, बनर्जी कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत की तय समय-सीमा से 10 मिनट पहले भवानी भवन पहुंचे।
Tags: high court tmc calcutta high court kolkata news leader of opposition indian politics abhishek banerjee political controversy political accountability law and justice political news court hearing legal proceedings political leadership state politics opposition leader cid investigation political developments breaking politics government affairs west bengal politics trinamool congress west bengal news investigation update democracy and governance bengal assembly signature forgery public inquiry parliament member tmc mp
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2026 12:55:16
Photo: WhiteHouse FB Page


