अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने, तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ने की घोषणा की

भाजपा से नाता तोड़ा

अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने, तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ने की घोषणा की

Photo: k.annamalai.ips FB Page

चेन्नई/दक्षिण भारत/भाषा। के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने के बाद कहा कि उनके लक्ष्य बड़े हैं और वे समावेशी एजेंडे के साथ नई राजनीतिक पार्टी बनाकर तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
करीब छह वर्ष तक भाजपा से जुड़े रहे अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, ‘मैंने गरिमापूर्ण तरीके से भाजपा छोड़ी है, ताकि एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत की जा सके।’

उन्होंने कहा कि लक्ष्य बड़े हैं तथा और अधिक लोगों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा, ‘आज से एक नया रास्ता, एक नया आंदोलन, एक नई राजनीतिक मुहिम शुरू होगी।’

अन्नामलाई ने कहा कि एक नई पार्टी बनाई जाएगी, जो राज्य में अगला चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जिस नए आंदोलन की शुरुआत की जानी है, उसमें बुनियादी स्तर से ही नए आयाम और नए नजरिए की आवश्यकता है।

इससे पहले खबर आई थी कि के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया।

ऐसा बताया जा रहा है कि अन्नामलाई ने हाल में दिल्ली यात्रा के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा था।

भाजपा ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’

ऐसा बताया जा रहा है कि नैनार नागेंद्रन को उनकी जगह भाजपा की तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष पद नियुक्त किए जाने और राज्य में साल 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत अन्नाद्रमुक के साथ चुनावी गठबंधन फिर से बहाल किए जाने के बाद से अन्नामलाई नाराज थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download