131 विभूतियों को दिए जाएंगे पद्म सम्मान, ये हैं नाम

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई

131 विभूतियों को दिए जाएंगे पद्म सम्मान, ये हैं नाम

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने के लिए मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इस बार 131 लोगों को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। पांच विभूतियों को पद्म विभूषण से अलंकृत किया जाएगा। इनमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का नाम भी है। उनके अलावा केटी थॉमस, एन राजम, पी नारायणन और वीएस अच्युतानंदन को पद्म विभूषण दिया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
अलका याग्निक को कला, भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक मामलों, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को औषधि, ममूटी को कला, शीबू सोरेन को सार्वजनिक मामलों, उदय कोटक को व्यापार और उद्योग, वेल्लप्पल्ली नटेसन को सार्वजनिक मामलों, विजय अमृतराज को खेलकूद के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

एई मुथुनायगम को विज्ञान और इंजीनियरिंग, आर्मिडा फर्नांडीज को औषधि, अरविंद वैद्य को कला, बलदेव सिंह को खेलकूद, डॉ. बुधरी ताती को सामाजिक कार्य, चरण हेमब्रम को साहित्य और शिक्षा, दीपिका रेड्डी को कला, गंभीर सिंह योनज़ोन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

कर्नाटक से इन विभूतियों का सम्मान

शतावधानी आर गणेश को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण, अंके गौड़ा एम को सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री, डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे को साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री, एसजी सुशीलाम्मा को सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री, शशि शेखर वेम्पति को साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री, शुभा वेंकटेश अयंगर को विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए पद्मश्री, डॉ. सुरेश हनागवाड़ी को औषधि के लिए पद्मश्री, टीटी जगन्नाथन को व्यापार और उद्योग के लिए पद्मश्री मिलेगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया