अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, औद्योगिक उत्पादन 2 साल के उच्चतम स्तर पर

आधिकारिक आंकड़ों में सामने आई जानकारी

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, औद्योगिक उत्पादन 2 साल के उच्चतम स्तर पर

औद्योगिक उत्पादन वृद्धि तेज हुई

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन के चलते दिसंबर 2025 में भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि तेज होकर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक है। बुधवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

Dakshin Bharat at Google News
कारखानों का उत्पादन, जिसे औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापा जाता है, दिसंबर 2024 में 3.7 प्रतिशत बढ़ा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'औद्योगिक गतिविधियों की गति दिसंबर 2025 में और मजबूत हुई, जब औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 7.8 प्रतिशत बढ़कर पिछले दो वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि नवंबर 2025 में यह 7.2 प्रतिशत (आरई) की उच्च वृद्धि दर्ज कर चुका था।'

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने नवंबर 2025 के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि को पिछले महीने जारी अस्थायी अनुमान 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया।

एनएसओ के आंकड़ों से यह भी पता चला कि दिसंबर 2025 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 8.1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछले साल के इसी महीने यह 3.7 प्रतिशत था।

खनन उत्पादन 6.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2.7 प्रतिशत था। दिसंबर 2025 में बिजली उत्पादन 6.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 6.2 प्रतिशत बढ़ा था।

वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 3.9 प्रतिशत पर धीमी हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4.1 प्रतिशत थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया