निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट, ऐसे बनेगा आत्मनिर्भर भारत
कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक योजना का प्रस्ताव दिया है
By News Desk
On
Photo: nirmala.sitharaman FB Page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मज़बूत करने के लिए कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट्स के लिए एक एन्हांसमेंट स्कीम शुरू की जाएगी। उन्होंने विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम बनाने के लिए कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक योजना का प्रस्ताव दिया है।
वित्त मंत्री ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए 3 डेडिकेटेड केमिकल पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया है। कैपिटल गुड्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए दो जगहों पर हाई-टेक टूल रूम बनाए जाएंगे। उन्होंने वित्तीय वर्ष 27 के बजट में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पर खर्च बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव दिया है।वित्त मंत्री ने ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज संपदा वाले राज्यों को महत्त्वपूर्ण खनिज सुविधाएं स्थापित करने में सहायता देने का प्रस्ताव किया है। बजट 2026-27 में अगले 5 वर्षों में बायोफार्मा में 10,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव है।
वित्त मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 पूरी तरह से भारतीय आईपी के लिए डिज़ाइन किए गए इक्विपमेंट और मटीरियल बनाने पर फोकस करेगा। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, रणनीतिक और फ्रंटियर सेक्टर, हेल्थकेयर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सहित 6 सेक्टरों में दखल देने का प्रस्ताव दिया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' सरकार का कर्तव्य है।
Tags: nirmala sitharaman viksit bharat atmanirbhar bharat self reliant india economic reforms india fiscal policy india india budget 2026 finance minister speech budget highlights india manufacturing growth domestic production boost infrastructure investment india semiconductor mission 2.0 chemical parks india electronic manufacturing india high tech tool room bio pharma investment strategic sectors india frontier technology india healthcare innovation india capex india tax revenue devolution 16th finance commission states development india mineral resource development capital goods promotion india economy 2026 government reforms india industrial growth india policy initiatives india
About The Author
Related Posts
Latest News
01 Feb 2026 12:22:13
Photo: nirmala.sitharaman FB Page


