बारामती में बनेगा अजित पवार का स्मारक

विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में स्थापित किया जाएगा

बारामती में बनेगा अजित पवार का स्मारक

Photo: AjitPawarSpeaks FB Page

बारामती/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक स्मारक बारामती स्थित शैक्षणिक संस्था विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में स्थापित किया जाएगा। यह संस्था पवार परिवार द्वारा स्थापित की गई थी। एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाईअड्डे के एयरस्ट्रिप के पास एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

अजित पवार के करीबी एक सहयोगी और पवार परिवार के विश्वासपात्र ने कहा कि यह स्मारक विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में बनाए जाने की योजना है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
 
उन्होंने कहा, 'आज, मुंबई रवाना होने से पहले शरद पवार ने प्रतिभा पवार के साथ अंतिम संस्कार स्थल का दौरा किया और मुझे तथा विद्या प्रतिष्ठान के ट्रस्टियों को अजित दादा के स्मारक की योजना तैयार करने के निर्देश दिए।'

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्मारक की रूपरेखा और संरचना को अंतिम रूप देने के लिए ट्रस्टियों के साथ चर्चा की जाएगी।

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के एक प्रमुख नेता थे। उन्होंने बारामती के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। इसे पवार परिवार का राजनीतिक गढ़ माना जाता है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया