जम्मू-कश्मीर: जैश के टॉप कमांडर समेत 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

सेना ने 20 घंटे से ज़्यादा लंबे ऑपरेशन को 'किया' नाम दिया

जम्मू-कश्मीर: जैश के टॉप कमांडर समेत 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

Photo: ISPR

जम्मू/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक गुफा में फंसे जैश-ए-मोहम्मद संगठन के एक टॉप कमांडर समेत दो पाकिस्तानी आतंकवादी बुधवार को मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
जब दोपहर के आसपास सेना ने गुफा पर धावा बोला तो कई ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं।
 
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक रुबानी उर्फ ​​अबू माविया है, जो जैश-ए-मोहम्मद संगठन का टॉप कमांडर था और पिछले कई सालों से इस इलाके में सक्रिय था।

एक आतंकवादी का शव गुफा के मुहाने पर पड़ा था, वहीं दूसरा गुफा के काफी अंदर पड़ा मिला।

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 बजे रामनगर-बसंतगढ़ इलाके के ऊपरी इलाकों में चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियों ने आतंकवादियों का पता लगाया, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई।

सेना ने 20 घंटे से ज़्यादा लंबे ऑपरेशन को 'किया' नाम दिया और कहा कि यह खत्म हो गया है, लेकिन इलाका अभी भी निगरानी में है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया