कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका

कॉन्फिडेंट ग्रुप दक्षिण भारत में कार्यरत एक मशहूर रियल एस्टेट डेवलपर है

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका

Photo: dr.roy.cj Instagram account

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय का शुक्रवार को निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अधिकारियों की छापेमारी के दौरान उन्होंने आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मार ली। वहीं, ये पंक्तियां लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी।

Dakshin Bharat at Google News
सीजे रॉय को पहले एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। वहां से एक बड़े निजी अस्पताल में ले जाया गया। उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, रॉय ने रिचमंड सर्कल के पास अपने ऑफिस में खुद को गोली मार ली थी। इस घटना से बिजनेस और रियल एस्टेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी बताया जा रहा है कि वे आयकर छापों के कारण काफी घबराए हुए थे। उन्होंने दफ्तर में अपने चैंबर में आयकर अधिकारियों की मौजूदगी में पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

बता दें कि कॉन्फिडेंट ग्रुप दक्षिण भारत में कार्यरत एक मशहूर रियल एस्टेट डेवलपर है। कंपनी के खिलाफ आयकर संबंधी कुछ मामले थे। 

रिपोर्टों के अनुसार, आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान रॉय ने सीने पर गोली मार ली। विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि सीजे रॉय केरल के कोच्चि के मूल निवासी थे। उन्होंने मलयालम फिल्मों का निर्माण किया था। कॉन्फिडेंट ग्रुप एक मलयालम टीवी रियलिटी शो का प्रायोजक भी रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया