बिहार: मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात हुआ बाधित

दुर्घटना राहत ट्रेनें मौके पर भेजी गई हैं

बिहार: मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात हुआ बाधित

Photo: Indian Railways

पटना/दक्षिण भारत। बिहार के जमुई जिले में एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे हावड़ा-पटना-दिल्ली रूट पर रेलवे सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह हादसा शनिवार रात करीब 11.25 बजे ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिवीजन के तहत लहाबोन और सिमुलतला रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। इसकी वजह से रातभर करीब दो दर्जन ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही और यात्रियों को परेशानी हुई।   

अधिकारियों ने बताया कि आसनसोल, मधुपुर और झाझा स्टेशनों से दुर्घटना राहत ट्रेनें मौके पर भेजी गई हैं और मरम्मत का काम चल रहा है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News