लालू यादव की बेटी रोहिणी का आरोप- 'मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया, मुझे अनाथ बना दिया गया'

कहा- 'मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई'

लालू यादव की बेटी रोहिणी का आरोप- 'मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया, मुझे अनाथ बना दिया गया'

Photo: @RohiniAcharya2 X account

पटना/दक्षिण भारत। राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में घमासान जारी है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया है कि उनका मायका छुड़वाया गया और अनाथ बना दिया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को ज़लील किया गया, गंदी गालियां दी गईं।'

उन्होंने आगे कहा, '... मारने के लिए चप्पल उठाई गई, मैंने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी।'

रोहिणी ने कहा, 'कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़ आई। मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी न चलें। किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो।'

इससे पहले, रोहिणी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा था, 'मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था ... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'