दिल्ली धमाका: अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज

पुलवामा का डॉक्टर चला रहा था कार!

दिल्ली धमाका: अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज

Photo: @BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को लाल किले के पास हुए धमाके के संबंध में यूएपीए के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की और राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर छापे मारे। प्रारंभिक निष्कर्षों से फरीदाबाद में उजागर हुए आतंकी मॉड्यूल से संबंध का पता चला है।

Dakshin Bharat at Google News
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार शाम हुए धमाके के मद्देनजर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की है।

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और एनआईए के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए।

डीएनए परीक्षण के लिए बुलाया गया

पुलिस मंगलवार को उस व्यक्ति की मां को डीएनए परीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में ले गई, जिस पर लाल किले के पास धमाका करने वाली कार चलाने का संदेह है।

एक अधिकारी ने कहा, 'हमने घटना स्थल पर मिले अंगों से मिलान करने के लिए संदिग्ध की मां को डीएनए नमूने लेने के लिए अपने साथ ले लिया है।'

पुलिस ने बताया कि डॉ. उमर नबी कथित तौर पर उस हुंडई आई20 कार को चला रहा था जिसका इस्तेमाल सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र के पास हुए धमाके में किया गया था। वह पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला है।

चीन ने दु:ख व्यक्त किया

चीन ने दिल्ली में सोमवार को हुए बम धमाके पर दुख व्यक्त किया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हम इस घटना से स्तब्ध हैं।’ उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर