बेंगलूरु केंद्रीय जेल में खामियों की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी: जी परमेश्वर

बेंगलूरु में एक कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा

बेंगलूरु केंद्रीय जेल में खामियों की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी: जी परमेश्वर

Photo: DrGParameshwara FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को बेंगलूरु केंद्रीय जेल में खामियों की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) आर हितेंद्र के नेतृत्व में एक समिति के गठन की घोषणा की।

Dakshin Bharat at Google News
यह घोषणा ऐसे वीडियो सामने आने के बाद की गई है, जिसमें कथित तौर पर कैदियों को केंद्रीय जेल में अपने बैरकों में स्मार्टफोन और निजी टेलीविजन सेट जैसी विशेष सुविधाएं प्राप्त करते हुए दिखाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि समिति में पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल और पुलिस अधीक्षक अमरनाथ रेड्डी तथा सीबी ऋषिनाथ सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राज्य में जिन जिलों में प्रमुख जेलें स्थित हैं, वहां के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी पैनल के सह-सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।

मंत्री ने बेंगलूरु जेल के मुख्य अधीक्षक के सुरेश का तबादला करने तथा अधीक्षक इमामसाब म्यागेरी और सहायक अधीक्षक अशोक भजन्त्री को निलंबित करने की भी घोषणा की।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए परमेश्वर ने कहा, 'यह फैसला लिया गया है कि अब से एक आईपीएस अधिकारी परप्पना अग्रहारा जेल (बेंगलूरु) का प्रभारी होगा।'

उन्होंने कहा कि बेंगलूरु में एक कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो जेल के सभी सीसीटीवी कैमरों को जोड़ेगा।

भाजपा ने सोमवार को बेंगलूरु जेल में हुई चूक के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं को उस समय एहतियातन हिरासत में ले लिया गया, जब वे मुख्यमंत्री के कार्यालय आवास की ओर मार्च करने जा रहे थे।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!