एसआईआर 'वोट चोरी' को संस्थागत बनाने की कोशिश है: राहुल गांधी

दावा किया- 'वोट चोरी एक मुद्दा है

एसआईआर 'वोट चोरी' को संस्थागत बनाने की कोशिश है: राहुल गांधी

Photo: IndianNationalCongress FB Page

पचमढ़ी/दक्षिण भारत। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 'वोट चोरी' को छिपाने और इसे संस्थागत बनाने की एक कोशिश है।

Dakshin Bharat at Google News
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनका मानना ​​है कि हरियाणा की तरह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी हुई है।

कांग्रेस सांसद ने दावा किया, 'वोट चोरी एक मुद्दा है और एसआईआर, अब इसे छुपाने और व्यवस्था को संस्थागत बनाने की बात हो रही है।'

राहुल गांधी मध्य प्रदेश जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए नर्मदापुरम के पचमढ़ी शहर पहुंचे थे।

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य 4 नवंबर को नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हो गया।

इस व्यापक प्रक्रिया में इन नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 321 जिलों और 1,843 विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘कुछ दिन पहले मैंने हरियाणा पर एक प्रस्तुति दी थी और मैंने स्पष्ट रूप से देखा कि वोट चोरी हो रही है ... 25 लाख वोट चोरी हो गए, 8 में से 1 वोट चोरी हो गया।’

उन्होंने आरोप लगाया, 'इसे देखने के बाद, आंकड़ों को देखने के बाद, मेरा मानना ​​है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी यही हुआ था। और यह भाजपा और चुनाव आयोग की प्रणाली है।'

उन्होंने दावा किया, 'हमारे पास और सबूत हैं, जो हम धीरे-धीरे उपलब्ध कराएंगे। लेकिन मेरा मुद्दा वोट चोरी का है। अब एसआईआर का काम इसे छुपाना और व्यवस्था को संस्थागत बनाना है।'

यह पूछे जाने पर कि क्या वे भविष्य में इस तरह के और विवरण का खुलासा करेंगे, राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास बहुत सारी अलग-अलग सूचनाएं, बहुत विस्तृत जानकारी है, और वे इसे जारी करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अभी तो बहुत कम जानकारी ही दी गई है।’

उन्होंने आरोप लगाया, 'लेकिन मेरा मुद्दा यह है कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, अंबेडकर के संविधान पर हमला हो रहा है। (प्रधानमंत्री) मोदी, (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह और (मुख्य चुनाव आयुक्त) ज्ञानेश कुमार संयुक्त साझेदारी बनाकर सीधे तौर पर ऐसा कर रहे हैं। इसकी वजह से देश को बहुत नुकसान हो रहा है। भारत माता को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, भारत माता को क्षति पहुंचाई जा रही है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान