बिहारी होना अब गर्व की बात है: नीतीश कुमार

विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजग को वोट देने का आग्रह किया

बिहारी होना अब गर्व की बात है: नीतीश कुमार

Photo: jduonline FB Page

पटना/दक्षिण भारत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को लोगों से राज्य के तेज विकास के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजग को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिहारी होना अब गर्व की बात है।

Dakshin Bharat at Google News
शनिवार को सोशल मीडिया पर जद (यू) द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने दावा किया कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया है और राज्य का विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि नवंबर 2005 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य में कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'साल 2005 में हमारे सत्ता में आने से पहले ही लोग बिहार की स्थिति जानते थे। हमने कानून-व्यवस्था की बहाली को प्राथमिकता दी और राज्य में कानून का राज स्थापित किया। अब बिहारी होना राज्य के निवासियों के लिए गर्व की बात है।'

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं, हिंदुओं, मुसलमानों, सामान्य वर्ग, दलितों और समाज के कमजोर वर्ग तथा पिछड़े वर्गों के सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'आप लोग मुझे साल 2005 से राज्य की सेवा करने का मौका दे रहे हैं। हमने बिहार के समग्र विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। और ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।'

उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य में राजग सरकार के कारण बिहार में तेजी से विकास हुआ है।

उन्होंने कहा, 'और यह आगे भी जारी रहना चाहिए। इसलिए, आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से डबल इंजन सरकार द्वारा चलाए गए विकास कार्यों को जारी रखने के लिए राजग को एक और मौका देना चाहिए।'

उन्होंने कहा कि यदि राजग सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो राज्य में तेजी से विकास होगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download