जब किसान बारिश और बाढ़ से प्रभावित होते हैं तो कांग्रेस सरकार 'गायब' हो जाती है: आर अशोक

पूछा- देश को न्याय और करुणा का उपदेश देने वाले राहुल गांधी कहां हैं?

जब किसान बारिश और बाढ़ से प्रभावित होते हैं तो कांग्रेस सरकार 'गायब' हो जाती है: आर अशोक

Photo: RAshokaBJP FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार इस ओर ध्यान देने के बजाय 'गायब' हो गई है।

Dakshin Bharat at Google News
इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पार्टी की सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह जातिगत सर्वेक्षणों पर सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च कर रही है, जबकि किसान कर्ज और निराशा में डूबे हुए हैं।

आर अशोक ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'भीमा बेसिन के किसान तबाह - कांग्रेस सरकार गायब! कलबुर्गी, यादगीर और बीदर में बाढ़ और लगातार बारिश ने हज़ारों एकड़ फ़सलें तबाह कर दी हैं, जिससे 3.5 लाख से ज़्यादा किसान हताश हैं। पट्टे पर ली गई ज़मीन पर लाखों रुपए लगाने वाले काश्तकार सबकुछ गंवा चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बटाईदार किसान मुआवज़े के भी हक़दार नहीं हैं। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के पास न कोई योजना है, न कोई राहत, न कोई सहानुभूति।

उन्होंने कहा, 'यह तथाकथित 'किसान समर्थक' कांग्रेस का असली चेहरा है, एक ऐसी पार्टी जो जातिगत सर्वेक्षणों पर सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च करती है, जबकि किसान कर्ज और निराशा में डूबे हुए हैं।'

आर अशोक ने कहा, 'देश को न्याय और करुणा का उपदेश देने वाले राहुल गांधी कहां हैं? जब कर्नाटक के किसान मदद के लिए पुकारते हैं तो गांधी परिवार और विधानसभा में उनके कठपुतली बेशर्मी से चुप रहते हैं।'

उन्होंने कहा, 'कल्याण कर्नाटक कांग्रेस के विश्वासघात से पीड़ित है। इस सरकार की उदासीनता, अहंकार और भ्रष्टाचार ने किसानों के पसीने की एक-एक बूंद बहा दी है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download