पूर्वोत्तर और प. बंगाल के कुछ हिस्सों में आया भूकंप
भूकंप की गहराई 5 किमी थी
By News Desk
On
Photo: Google Map
गुवाहाटी/दक्षिण भारत। पूर्वोत्तर क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में रविवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि शाम 4.41 बजे आए भूकंप का केंद्र उदलगुड़ी जिला था। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी।भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्वोत्तर का इलाका उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अब तक किसी बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। प्रशासन स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रहा है।
भूकंप आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। हैशटैग गुवाहाटी ट्रेंड करने लगा। इसके अलावा, लोगों ने भूकंप से संबंधित तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए। उन्होंने फोन कर अपनों के हालचाल जाने।
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Aug 2026 17:21:53
Photo: @BJP4India X account


