जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में हुई मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया
By News Desk
On
Photo: ADGPI
श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया और एक जवान घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम के गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा कुलगाम के गुडार जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।'
इसमें कहा गया है कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद 'भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया।'
चिनार कोर ने बताया कि ऑपरेशन जारी है।
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Jun 2026 15:46:30
Photo: @rahulgandhi YouTube Channel


