हाई रिटर्न का लालच देकर पूर्व बैंक कर्मचारी को लगा दिया 52 लाख का चूना!

एक महिला का वॉट्सऐप संदेश मिलने के बाद शुरू हुआ सिलसिला

हाई रिटर्न का लालच देकर पूर्व बैंक कर्मचारी को लगा दिया 52 लाख का चूना!

Photo: PixaBay

मुंबई/दक्षिण भारत। मुंबई के एक 65 वर्षीय पूर्व बैंक कर्मचारी को शेयर ट्रेडिंग में हाई रिटर्न का वादा करके दो महीने के अंतराल में दो बार ठगने के बाद लगभग 52 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

Dakshin Bharat at Google News
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गोरेगांव निवासी पीड़ित ने मंगलवार को यहां उत्तर क्षेत्र साइबर पुलिस थाने में अज्ञात धोखेबाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

एक राष्ट्रीयकृत बैंक से सेवानिवृत्त हुए पीड़ित के अनुसार, जून में उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था, जिसमें एडमिन द्वारा शेयर ट्रेडिंग के बारे में सुझाव दिए गए थे।

कुछ दिनों के बाद उन्हें एक महिला का वॉट्सऐप संदेश मिला, जिसमें पूछा गया था- क्या आप शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाने में रुचि रखते हैं?

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शेयरों में निवेश करने के लिए विभिन्न खातों में 30.65 लाख रुपए जमा किए और विवरण के अनुसार उन्हें 1.23 करोड़ रुपये का रिटर्न मिला।

15 जुलाई को उस व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वित्तीय सेवा कंपनी के शेयरों में निवेश के बारे में एक विज्ञापन देखा।

पुलिस ने बताया कि उसने निर्देशानुसार एक ऐप डाउनलोड करके विभिन्न बैंक खातों में 21.25 लाख रुपए जमा किए और वहां दिए गए विवरण से पता चला कि उसका निवेश और लाभ कुल 1.46 करोड़ रुपए था।

हालांकि, जब व्यक्ति ने बाद में पैसे निकालने के लिए दोनों कंपनियों से संपर्क किया, तो उन्होंने उसे मुनाफ़ा और मूलधन भेजने से इन्कार कर दिया। ठगी का एहसास होने पर व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सात अज्ञात धोखेबाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'