म्यांमार, थाईलैंड में भूकंप: मोदी बोले- 'भारत हरसंभव मदद देने के लिए तैयार'

भूकंप ने थाईलैंड के कई हिस्सों को हिला दिया

म्यांमार, थाईलैंड में भूकंप: मोदी बोले- 'भारत हरसंभव मदद देने के लिए तैयार'

Photo: narendramodi FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप पर चिंता व्यक्त की और कहा कि भारत दोनों देशों को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

Dakshin Bharat at Google News
भूकंप ने थाईलैंड के कई हिस्सों को हिला दिया है, जिसमें इसकी राजधानी बैंकॉक भी शामिल है, जो अगले सप्ताह होने वाले बिम्सटेक क्षेत्रीय समूह के शिखर सम्मेलन का आयोजन स्थल है। वहां मोदी सहित अन्य नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

मोदी ने 'एक्स' पर कहा, 'म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, 'भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। इस संबंध में, मैंने हमारे अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा है। साथ ही, विदेश मंत्रालय को म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहने के लिए भी कहा है।'

वहीं, थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा ने भूकंप के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक आपात बैठक बुलाई है।

भारत और थाईलैंड के अलावा, बिम्सटेक में श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल और भूटान शामिल हैं। 

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!