'भारत को भारत ही बोलें' का अंग्रेज़ी वर्जन रिलीज हुआ

महेंद्र मुणोत अभिनीत इस गीत को मिल रहा है अच्छा रेस्पांस

'भारत को भारत ही बोलें' का अंग्रेज़ी वर्जन रिलीज हुआ

अनुवाद नेहा अधिकारी एवं रवि जैन ने किया है

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारत काे भारत ही बाेलने के लिए प्रेरित करने वाला 'भारत नाम सम्मान’ गीत का अंग्रेजी भाषा में रूपांतरण कर फिर से फिल्माया गया है। भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में जुटा 'मैं भारत हूं फाउंडेशन’ द्वारा प्रायाेजित इस गीत की लेखिका लता हया हैं।
 
गीत काे संगीतबद्ध दिलीप सेन ने किया है। पत्रकार विजय कुमार जैन के अभियान 'भारत काे भारत ही बाेलें’ गीत का अंग्रेजी में अनुवाद नेहा अधिकारी एवं रवि जैन ने किया है। इस गीत में समीर विजयकुमार एवं खुशबू जैन ने आवाज दी और बीपी हरिहरन द्वारा निर्देशित 'भारत इज माइ नेम’ का वीडियाे आनंद सिनेमा बैनर तले फिल्माया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
इस गीत वीडिया में मुख्य भूमिका महेंद्र मुणाेत ने निभाई है तथा लाेगाें काे भारत काे भारत कहने के लिए प्रेरित किया है। इस वीडियाे में नृत्य परिकल्पना हर्ष, छायाकंन गगन आर एवं संकलन पुत्तू पाटिल ने किया है।

अंग्रेजी भाषा के इस गीत काे बेंगलूरु के विभिन्न क्षेत्राें में फिल्माया गया, जिसमें सैकड़ाें युवाओं एवं विद्यार्थियाें ने सक्रिय भूमिका निभाई है। महेन्द्र मुणाेत ने बताया कि जिस तरह हिन्दी भाषा में इस गीत काे खूब प्रसिद्धि मिली है, ठीक उसी प्रकार इस अंग्रेज़ी गीत काे भी यूट्यूब चैनल में महेंद्र मुणाेत भारत 2 पर देखा जा सकता है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर