अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डिजिटल सशक्तीकरण पहल 'टेक सहेली’ का शुभारंभ
'टेक सहेली’ भाविका काेठारी द्वारा परिकल्पित एवं संचालित टेक मासिक श्रृंखला है

इसका उद्देश्य डिजिटल साक्षरता काे हर उस महिला तक पहुंचाना है जाे तकनीक काे अपनाना चाहती है
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डिजिटल साक्षरता पहल के अंतर्गत जीताे नार्थ लेडीज विंग व लेडीज़ विंग अपेक्स के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं काे डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए 'टेक सहेली’ का शुभारंभ चामराजपेट स्थित आदर्श काॅलेज में किया गया।
'टेक सहेली’ भाविका काेठारी द्वारा परिकल्पित एवं संचालित टेक मासिक श्रृंखला है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक माह की 8 तारीख काे एक प्रशिक्षण वीडियाे ऑनलाइन लाॅन्च किया जाएगा। यह वीडियाे महिलाओं काे सफलता और विकास हेतु आवश्यक डिजिटल काैशल सिखाने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है।इसका उद्देश्य डिजिटल साक्षरता काे हर उस महिला तक पहुंचाना है जाे तकनीक काे अपनाना चाहती है, ताकि वे इस डिजिटल युग में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। अपेक्स डिजिटल लिटरेसी संयाेजिका प्रियंका जैन ने 'टेक सहेली' को एक अभिनव पहल बताया।
अध्यक्ष लक्ष्मी बाफना ने सभी का स्वागत किया। इस माैके पर जीताे नाॅर्थ लेडीज़ विंग संयाेजक नेमीचंद दलाल, केकेजी जाेन संयाेजिका पिंकी जैन, मेंटर मधु कटारिया एवं सरिता खिवेसरा, काेषाध्यक्ष तनूजा मेहता, सहमंत्री मीना बडेरा सहित कुल 80 सदस्याएं उपस्थित रहीं।
सहसंयाेजिका सुमन रांका ने मुख्य वक्ता भाविका काेठारी का परिचय दिया। महामंत्री रक्षा छाजेड़ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए धन्यवाद दिया।
About The Author
Related Posts
Latest News
