असम भी डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है: मोदी

प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया

असम भी डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है: मोदी

Photo: BJP X account

गुवाहाटी/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत और नॉर्थईस्ट की भूमि आज एक नए भविष्य की शुरुआत करने जा रही है। एडवांटेज असम पूरी दुनिया को असम की संभावना और प्रगति से जोड़ने का एक महाभियान है। 

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पहले भी भारत की समृद्धि में ईस्टर्न इंडिया का बहुत बड़ा रोल हुआ करता था। आज जब भारत वि​कसित होने की तरफ बढ़ रहा है तो एक बार फिर हमारा यह नॉर्थईस्ट अपनी सामर्थ्य दिखाने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत अपनी स्थानीय आपूर्ति चेन को मजबूत कर रहा है। आज भारत, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर रहा है। ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी लगातार सशक्त हो रही है और नया बन रहा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम को साल 2009 से 2014 के बीच रेल बजट के लिए औसतन 2,100 करोड़ रुपए मिले थे। हमारी सरकार ने असम के रेलवे बजट को चार गुना ज्यादा बढ़ा कर 10,000 करोड़ रुपए पहुंचा दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश के आधारभूत ढांचे पर भी बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट कर रही है। संस्थागत सुधार, उद्योग, बुनियादी ढांचा और इनोवेशन भारत की प्रगति का आधार हैं। इसलिए इन्वेस्टर भी देश की सामर्थ्य को उनकी और देश की प्रगति की संभावनाओं को बदलता हुआ देख रहे हैं। इस प्रगति में असम भी डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपने विनिर्माण क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम शुरू किया है। हम मेक इन इंडिया के तहत कम लागत में विनिर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं। बीते 10 वर्षों में भारत ने अपनी पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को समझते हुए भी नीतिगत निर्णय लिए हैं। दुनिया हमारे नवीकरणीय ऊर्जा मिशन को एक मॉडल अभ्यास मानकर फॉलो कर रही है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download