गेल ने 'सक्षम 2024-25' के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया
स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने का लक्ष्य

स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल तरीकों के महत्त्व पर जानकारी दी गई
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने सक्षम 2024-25 पहल के तहत रविवार को बेंगलूरु के सहकार नगर खेल मैदान में साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इस साल की थीम 'हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के जरिए स्वच्छ पर्यावरण' को आकर्षक एवं मनोरंजक साइकिलिंग कार्यक्रम के माध्यम से साकार किया गया। इसमें स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल तरीकों के महत्त्व पर जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में गेल कर्मचारियों और उनके परिजन सहित लगभग 100 सदस्यों ने भाग लिया, जो स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साइक्लोथॉन ने प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने का अवसर दिया। साथ ही धरती की सुरक्षा में हरित ऊर्जा की भूमिका के बारे में जागरूकता का प्रसार किया।सक्षम 2024-25 कार्यक्रम का उद्देश्य हरित ऊर्जा समाधानों को अपनाने में तेजी लाना, ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना और उद्योगों, आवासीय स्थानों और परिवहन में समग्र कार्बन फुटप्रिंट को कम करना भी है।
सक्षम की मुख्य थीम आधारित पहल नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों, जैसे सौर, पवन, जल और जैव ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। रणनीतिक निवेश और साझेदारी के जरिए गेल (इंडिया) लि. का लक्ष्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करके कम कार्बन वाले भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करना है।
ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम के तहत औद्योगिक और आवासीय, दोनों क्षेत्रों में ऊर्जा खपत को अनुकूलित करने के लिए विभिन्न तरह के ऊर्जा-कुशल समाधान पेश किए जाएंगे। स्वच्छ ऊर्जा टेक्नोलॉजी और अभ्यास इस प्रयास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गेल द्वारा निवासी कल्याण संघों, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों आदि में जन जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
