कर्नाटक में बस किराया वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन
पार्टी नेताओं ने यात्रियों को फूल दिए
By News Desk
On
Photo: BJP4Karnataka FB Page
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में भाजपा ने शुक्रवार को सरकारी बस किराया वृद्धि के खिलाफ यहां प्रदर्शन किया।
कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को सभी श्रेणियों में सरकारी बस किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। यह रविवार से लागू होगा।सरकार ने कहा कि इस कदम से मासिक 74.85 करोड़ रुपए और वार्षिक लगभग 784 करोड़ रुपए की आय होने की उम्मीद है।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने मैजेस्टिक स्थित केम्पेगौड़ा बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
पार्टी नेताओं ने यात्रियों को फूल देते हुए कहा कि वे उन पर पड़े अतिरिक्त बोझ से उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए अशोक ने कहा कि राज्य में महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। बाद में, आंदोलनकारी भाजपा नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया।
About The Author
Related Posts
Latest News
27 Jul 2026 18:18:51
Photo: wangchuksworld Instagram


