कर्नाटक: एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से 9 श्रद्धालु झुलसे

श्रद्धालु भगवान अयप्पा मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे थे

कर्नाटक: एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से 9 श्रद्धालु झुलसे

Photo: PixaBay

हुब्बली/दक्षिण भारत। यहां एक शिव मंदिर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण भगवान अयप्पा के नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात शहर के साईनगर में हुई। जब यह हादसा हुआ, तब श्रद्धालु मंदिर के कमरे में सो रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी नौ घायलों को तुरंत केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को संदेह है कि श्रद्धालुओं ने खाना पकाने के बाद सिलेंडर का नॉब ठीक से बंद नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट हुआ।

श्रद्धालु केरल के सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान