फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया ने भव्य सजावट के साथ क्रिसमस जश्न की शुरुआत की
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने उद्घाटन किया

भव्य सजावट के साथ इसकी सुंदरता लोगों को खूब आकर्षित कर रही है
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशन फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया 65 फीट ऊंचे क्रिसमस ट्री, शानदार सजावट और चहल-पहल के साथ लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। झिलमिलाती रोशनी और भव्य सजावट के साथ इसकी सुंदरता लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।
फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया भी यूरोपीय थीम पर आधारित मार्केट का प्रदर्शन कर रहा है। ग्राहक इस मौसम के जादू को चकाचौंध भरे उत्सव के साथ महसूस कर सकते हैं! शानदार कार्यक्रम, सांता मीट एंड ग्रीट, कैरोल गायन, अद्भुत वेशभूषा, आकर्षक स्नोमैन और अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिसमस परेड के साथ उत्सव का उत्साह लोगों को पसंद आ रहा है।फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में क्रिसमस उत्सव की शुरुआत भव्य क्रिसमस ट्री लाइटिंग और अभिनेता अर्जुन रामपाल द्वारा क्रिसमस सजावट के भव्य उद्घाटन के साथ हुई। अभिनेता ने लोगों के लिए शानदार पार्टी अनुभव पेश किया। हाई एनर्जी डीजे पार्टी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अद्भुत माहौल तैयार किया।
मॉल्स फॉर साउथ इंडिया के निदेशक गजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'हम इस साल की शानदार क्रिसमस सजावट का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं, जो खुशी, परंपरा और एकजुटता का उत्सव है। इसे अर्जुन रामपाल की मौजूदगी ने और भी खास बना दिया है।'
फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया की सेंटर डायरेक्टर और सीनियर वीपी मार्केटिंग साउथ ऋतु मेहता ने कहा, 'हमारी आकर्षक यूरोपीय क्रिसमस थीम के साथ, हम सभी को आश्चर्य, जिज्ञासा और उत्सव की खुशी की जादुई दुनिया में कदम रखने के लिए आमंत्रित करते हैं। मॉल की भव्यता और उत्सव की भावना को खूबसूरती से जीवंत किया गया है, जिससे यहां आने वाले सभी लोगों के लिए अविस्मरणीय यादें बन गई हैं।'
About The Author
Related Posts
Latest News
