रतन टाटा के बाद अब ये संभालेंगे टाटा ट्रस्ट्स की कमान
ये टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग और प्रमोटर फर्म टाटा संस में 66 प्रतिशत नियंत्रित हिस्सेदारी रखते हैं
By News Desk
On
Photo: TataTrusts FB Page
मुंबई/दक्षिण भारत। रतन टाटा के देहांत के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा ने टाटा ट्रस्ट्स के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला है। बता दें कि वे चार दशकों से ज्यादा समय से टाटा समूह के साथ हैं, जो नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाता है।
अपने बड़े भाई की छत्रछाया में ज्यादातर समय काम करने के बाद नोएल को अब टाटा ट्रस्ट्स का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसमें मोटे तौर पर रतन टाटा ट्रस्ट एंड एलाइड ट्रस्ट्स और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट एंड एलाइड ट्रस्ट्स शामिल हैं।ये टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग और प्रमोटर फर्म टाटा संस में 66 प्रतिशत नियंत्रित हिस्सेदारी रखते हैं।
वे सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं। 67 वर्षीय नोएल को शुक्रवार को हुई बैठक में ट्रस्टों का नेतृत्व करने के लिए चुना गया, जो सामूहिक रूप से टाटा संस के मालिक हैं।
बता दें कि बुधवार को रतन टाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी। फिर, नोएल की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई।
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Aug 2026 17:21:53
Photo: @BJP4India X account


