मुंबई: अमित शाह ने एनसीपीए में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी

'समय रतन टाटा को उनके प्रिय देश से दूर नहीं कर सकता'

मुंबई: अमित शाह ने एनसीपीए में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी

Photo: amitshahofficial FB page

मुंबई/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Dakshin Bharat at Google News
शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला केंद्र (एनसीपीए) पहुंचे।

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि शाह भारत सरकार की ओर से टाटा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा था, 'महान उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी रतन टाटाजी के निधन से गहरा दुःख हुआ। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया।'

शाह ने कहा, 'मैं जब भी उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की बेहतरी के लिए उनका उत्साह और प्रतिबद्धता देखकर मैं चकित रह गया। हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया।'

उन्होंने कहा, 'समय रतन टाटा को उनके प्रिय देश से दूर नहीं कर सकता। वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति शांति शांति।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात