कर्नाटक में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के आसार!

इस पर फैसला लेने के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी

कर्नाटक में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के आसार!

Photo: PixaBay

तुमकूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने शनिवार को दूध की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला लेने के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
राजन्ना ने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया है कि पूरे देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जो किसानों से हमसे कम कीमत पर दूध खरीदता हो।'

उन्होंने कहा, 'इसी तरह ऐसा कोई राज्य नहीं है, जो उपभोक्ताओं को हमसे कम कीमत पर दूध बेचता हो।'

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम 31 रुपए प्रति लीटर दूध खरीदते हैं और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) का सॉफ्टवेयर लगाने के बाद किसानों को 2 रुपये प्रति लीटर अधिक मिल रहे हैं, यानी औसतन 31 रुपए।'

उन्होंने कहा, 'हम इसे 45 रुपए प्रति लीटर बेचते हैं, लेकिन देश का कोई भी राज्य 31 रुपए में खरीद कर 45 रुपए में नहीं बेचता। अन्य राज्यों में वे 58-60 रुपए (प्रति लीटर) बेचते हैं।'

उन्होंने कहा, 'मैंने यह बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई और अनुरोध किया कि अन्य राज्यों में कीमतों को देखते हुए, खरीद और बिक्री मूल्य को उसी स्तर पर तय करें। उस स्थिति में, अंतर लगभग 10 रुपए प्रति लीटर था।'

उन्होंने बताया, 'मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कीमत इतनी बढ़ गई तो लोग चुप नहीं बैठेंगे, लेकिन मैंने उन्हें ग्रामीण लोगों (मुख्य रूप से किसानों) के कल्याण पर ध्यान देने के लिए राजी किया।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय