हमास हमले की वर्षगांठ पर न्यूयॉर्क को दहलाने की साजिश रच रहा पाकिस्तानी शख्स गिरफ्तार

20 वर्षीय मुहम्मद शाहजेब खान आईएस सम​र्थक है

हमास हमले की वर्षगांठ पर न्यूयॉर्क को दहलाने की साजिश रच रहा पाकिस्तानी शख्स गिरफ्तार

Photo: PixaBay

वॉशिंगटन डीसी/दक्षिण भारत। कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के समर्थन में न्यूयॉर्क शहर में हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस देश के न्याय विभाग ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
20 वर्षीय मुहम्मद शाहजेब खान पर इजरायल में हमास के हमले के लगभग एक साल बाद, 7 अक्टूबर, 2024 के आसपास ब्रुकलिन में एक यहूदी केंद्र पर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने का आरोप है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि शाहजेब, जिसे शाहजेब जादून के नाम से भी जाना जाता है, का लक्ष्य 'जितना संभव हो सके उतने अधिक यहूदियों को मारना' था।

बताया गया कि शाहजेब ने कनाडा से अमेरिका जाने का प्रयास किया था, जहां उसका इरादा हमले को अंजाम देने के लिए स्वचालित और अर्ध-स्वचालित हथियारों का उपयोग करने का था।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा कि उसने मॉन्ट्रियल के दक्षिण में क्यूबेक के ऑर्म्सटाउन में शाहज़ेब को गिरफ़्तार किया। उसे 13 सितंबर को मॉन्ट्रियल की अदालत में पेश किया जाएगा। शाहजेब ने दो गुप्त कानून प्रवर्तन अधिकारियों को बताया था कि वह हमला करने के लिए आईएस समर्थकों का एक वास्तविक ऑफलाइन सेल बनाने की योजना बना रहा है।

उसने उन्हें हमले करने के लिए एआर-शैली की असॉल्ट राइफलें, गोला-बारूद और अन्य सामग्री प्राप्त करने का निर्देश दिया तथा उन विशिष्ट स्थानों की पहचान की जहां हमले किए जाने थे।

अभियोजकों ने कहा कि शाहज़ेब ने न्यूयॉर्क शहर को इसलिए निशाना बनाने के लिए चुना, क्योंकि वहां अमेरिका में सबसे अधिक यहूदी आबादी है। शाहज़ेब को 20 साल तक की जेल हो सकती है।

बता दें कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास द्वारा किए गए हमले की पहली वर्षगांठ है। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। इसके बाद इजरायली सैन्य अभियान शुरू हो गया था, जो अब अपने ग्यारहवें महीने में है। उसमें अब तक 40,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर