एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
जोशी ने कथित घोटालों को लेकर कांग्रेस आलाकमान पर भी हमला बोला
By News Desk
On
Photo: pralhadvjoshi FB page
नई दिल्ली/बेंगलूरु/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया पर घोटालों में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री राज्य की कांग्रेस सरकार के घोटालों में सीधे तौर पर शामिल हैं।प्रह्लाद जोशी ने कहा कि एमयूडीए घोटाले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री लाभार्थी हैं और वाल्मीकि मामले में भ्रष्टाचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में इन मुद्दों को उठाया। कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को बचाना चाहती है।
प्रह्लाद जोशी ने कथित घोटालों को लेकर कांग्रेस आलाकमान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों को संसद में बोलने नहीं दिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Jan 2026 12:52:56
Photo: @BJP4India X account


