कर्नाटक की पूर्ववर्ती सरकार में कई घोटाले हुए थे, इसे रिकार्ड पर लाएंगे: डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार ने कहा कि कुछ जांच चल रही हैं और हम जल्द ही जिम्मेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे

Photo: DKShivakumar.official FB page
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर उसके सत्ता में रहने के दौरान भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार हुए थे।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जब कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी तो कई घोटाले हुए थे। हम यह बात विधानसभा में बताएंगे और इसे रिकार्ड पर लाएंगे।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले हुए थे। हम सदन में बताएंगे कि वे भ्रष्टाचार के बादशाह हैं।
डीके शिवकुमार ने कहा कि कुछ जांच चल रही हैं और हम जल्द ही जिम्मेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।
बता दें कि उपमुख्यमंत्री ने निजी क्षेत्र में आरक्षण के मुद्दे को लेकर आशंकाओं के मद्देनजर गुरुवार को कहा था कि किसी निवेशक को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि निवेशक कर्नाटक आएं। कुछ वर्गों के लोग प्रतिभाशाली हैं और राज्य के बाहर से आए हैं। हम चाहते हैं कि वे कर्नाटक में काम करें।
उन्होंने कहा कि बेंगलूरु की आबादी 1.4 करोड़ हो गई है, क्योंकि बाहरी लोग यहां काम करने के लिए आते हैं। हम बस उन्हें अवसर देना चाहते हैं। हम नियोक्ता और कर्मचारी दोनों से ज़्यादा चिंतित हैं। हम देखेंगे कि कन्नड़ लोगों को कहां समायोजित कर सकते हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
