रिजिजू ने बताया- इस तारीख से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी
By News Desk
On
Photo: KirenRijiju FB page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। यह 3 जुलाई को समाप्त होगा।
उन्होंने बताया कि राज्यसभा का सत्र भी 27 जून से शुरू होगा। उसका समापन 3 जुलाई को होगा।रिजिजू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा- '18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24.06.2024 से 03.07.2024 तक नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ/प्रतिज्ञान, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है।'
उन्होंने लिखा- 'राज्यसभा का 264वां सत्र 27.06.2024 को प्रारंभ होगा और 03.07.2024 को समाप्त होगा।'
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
About The Author
Related Posts
Latest News
27 Jul 2026 18:18:51
Photo: wangchuksworld Instagram


