ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब इन लोगों को गिरफ्तार किया

इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है

ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब इन लोगों को गिरफ्तार किया

Photo: @dir_ed X account

रांची/दक्षिण भारत। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ कथित अवैध ढंग से जमीन हड़पने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार नई गिरफ्तारियां की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान अंतु तिर्की, प्रिया रंजन सहाय, बिपिन सिंह और इरशाद के रूप में की गई है।

ईडी ने मंगलवार को यहां तिर्की और कुछ अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी ली थी और उनसे पूछताछ के बाद चारों को गिरफ्तार किया गया था।

इन गिरफ्तारियों के साथ, इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है।

सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद जनवरी में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत यहां होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। 

मुख्य आरोपी और राजस्व विभाग के पूर्व उप-निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और अफसर अली को भी गिरफ्तार किया गया है।

सोरेन के खिलाफ जांच रांची में 8.86 एकड़ जमीन के भूखंड से संबंधित है। ईडी ने आरोप लगाया है कि इसे उन्होंने अवैध रूप से हासिल किया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए