केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी भाजपा: बीवाई विजयेंद्र

भाजपा ने पहली बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है

केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी भाजपा: बीवाई विजयेंद्र

Photo: BYVijayendra FB page

हासन/दक्षिण भारत। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सोमवार को कहा कि पार्टी बागी नेता केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी, जिन्होंने शिमोगा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Dakshin Bharat at Google News
यह पहली बार है, जब पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। विजयेंद्र ने कहा कि उनके भाई और शिमोगा के सांसद बीवाई राघवेंद्र, जो फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, दो लाख से अधिक वोटों से सीट जीतेंगे और लोग ईश्वरप्पा को सबक सिखाएंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा, जो पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, अपने बेटे केई कांतेश को हावेरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिए जाने के लिए विजयेंद्र और उनके पिता व पार्टी के दिग्गज नेता बीएस येडियुरप्पा को जिम्मेदार ठहराते हुए मैदान में उतरे हैं। 

विजयेंद्र ने कहा, 'हम उनके (ईश्वरप्पा) खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे और निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता भी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वे जितना बोलेंगे, राघवेंद्र के पक्ष में दोगुने वोट आएंगे।'

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राघवेंद्र एक लोकप्रिय सांसद हैं और लोग ईश्वरप्पा की ऐसी 'ओछी बातों' को खारिज कर देंगे।

उन्होंने कहा, 'मंत्री और उपमुख्यमंत्री रह चुके ईश्वरप्पा का शिमोगा जिले के लिए क्या योगदान है? एक सांसद के रूप में राघवेंद्र ने कैसे विकास कार्य किए हैं और मुख्यमंत्री के रूप में येडियुरप्पा का जिले और राज्य में क्या योगदान है, इसकी चर्चा हर घर में है। उसके लिए सीखने की कोई जरूरत नहीं है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात