एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कम-से-कम एक आतंकवादी ढेर
उरी इलाके में सबूरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं
By News Desk
On
Photo: Indianarmy.adgpi FB page
श्रीनगर/दक्षिण भारत। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि सेना के जवानों को जिले के उरी इलाके में सबूरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। इसके बाद उन्होंने घुसपैठियों को ललकारा।इसके बावजूद घुसपैठियों ने आगे बढ़ना जारी रखा। उन्होंने सेना के जवानों की ओर गोलीबारी भी की। इसके जवाब में जवानों ने कार्रवाई की। इससे कम-से-कम एक आतंकवादी ढेर हो गया।
ये पंक्तियां लिखे जाने तक अभियान जारी था। ऐसे में हताहत आतंकवादियों की संख्या बढ़ भी सकती है।


