उत्तराखंड: मोदी, शाह समेत ये 40 नेता होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक
साल 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा ने यहां की सभी सीटें जीती थीं
By News Desk
On
इस सूची में जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी भी शामिल हैं
देहरादून/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। पार्टी द्वारा बुधवार को जारी सूची में यह जानकारी दी गई है।
इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए सात चरण के चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। साल 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा ने सभी सीटें जीती थीं।
About The Author
Related Posts
Latest News
24 Jan 2026 17:50:07
Photo: @dir_ed X account


