कांग्रेस के बैंक खातों पर कार्रवाई होने के बाद सिद्दरामैया ने दिया यह बयान

उन्होंने कहा, 'चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भाजपा द्वारा कांग्रेस को इस तरह परेशान करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है'

कांग्रेस के बैंक खातों पर कार्रवाई होने के बाद सिद्दरामैया ने दिया यह बयान

Photo: Siddaramaiah.Official FB page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी नीत राजग सरकार पर आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि देश की जनता भाजपा को स्पष्ट रूप से खारिज कर देगी और भारत को 'बचाएगी'।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में कोई विश्वास नहीं है, बल्कि तानाशाही में विश्वास है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।

यह दावा करते हुए कि लोगों द्वारा स्वेच्छा से दान किया गया पैसा कांग्रेस के खातों में था, सिद्दरामैया ने 'छोटे तकनीकी कारण' के लिए पूरे खाते को फ्रीज करने पर नाराजगी व्यक्त की और इसे 'तानाशाही भरा रवैया' बताया।

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भाजपा द्वारा कांग्रेस को इस तरह परेशान करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। यह निंदनीय है।'

सिद्दरामैया ने आरोप लगाया ​कि भाजपा के लिए असमानता होनी चाहिए, जाति व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, बेरोजगारी बढ़नी चाहिए, किसानों की समस्या का समाधान नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'भाजपा की मंशा है कि कांग्रेस इन मुद्दों के खिलाफ न लड़े। कांग्रेस के पास चुनाव के लिए पैसा न हो, इसलिए बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए, पुलवामा, अयोध्या के नाम पर और कितने साल तक भारतीयों को भावनात्मक रूप से गुमराह करेंगे? आप लोगों की समस्याओं पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं, बल्कि उन्हें भावनात्मक रूप से भड़का रहे हैं। भारत की जनता इस बार आपको सत्ता से हटा देगी।

एआईसीसी के कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और दावा किया कि 'लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।'

उन्होंने भाजपा पर संविधान या दल-बदल विरोधी कानून के खिलाफ जाकर विभिन्न राज्यों में विपक्षी विधायकों और नेताओं को लुभाने के लिए बाहुबल और धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस पर मुस्लिमों को आरक्षण व संपत्ति देने का आरोप और सच कांग्रेस पर मुस्लिमों को आरक्षण व संपत्ति देने का आरोप और सच
कांग्रेस की धारणा यही थी कि मुस्लिम मत खिसकने के कारण ही विशेषकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में...
पाकिस्तान: सो रहे 7 सैलून कर्मचारियों की आतंकवादियों ने हत्या की
मुन्नाभाई 3 के लिए राज कुमार हिरानी के पास हैं इतनी स्क्रिप्ट! अरशद वारसी ने बताया ...
‘वेलकम टू द जंगल’ के सभी कलाकारों ने अपने आप को अहमद खान के हवाले कर दिया है: श्रेयस तलपड़े
कुमारस्वामी ने पूछा- वीडियो जारी करने पर बोलने वाले व्यक्ति को एसआईटी ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया?
बेंगलूरु पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जेपी नड्डा, अमित मालवीय को किया तलब
पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद ने दी मायावती के फैसले पर यह प्रतिक्रिया