अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती!
अस्पताल या बच्चन परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया
By News Desk
On
Photo: amitabhbachchan FB page
मुंबई/दक्षिण भारत। प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कथित तौर पर उनके पैर की एंजियोप्लास्टी की गई है। हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।ये पंक्तियां लिखे जाने तक अस्पताल या बच्चन परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
हालांकि अमिताभ बच्चन ने दोपहर को फेसबुक पेज पर लिखा, 'आपका स्नेह और सद्भावना सर-आंखों पर।'
इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट की, 'आंख खोलके देख लो, कान लगाके सुन लो,
माझी मुंबई की होगी जय-जयकार, यह बात अब मान लो।'
इन पोस्ट पर उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों की ओर से 'जल्द ठीक होने' की शुभकामनाएं की गईं।
About The Author
Related Posts
Latest News
19 Nov 2025 09:52:46
केनरा उत्सव 22 नवंबर तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा


