कल खरगे के गढ़ में गरजेंगे मोदी, कर्नाटक में भाजपा के चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत

दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय शहर के एनवी ग्राउंड में एक विशाल सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है

कल खरगे के गढ़ में गरजेंगे मोदी, कर्नाटक में भाजपा के चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी 18 मार्च को वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येडियुरप्पा के गृह जिले शिवमोग्गा में होंगे

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र कलबुर्गी से कर्नाटक में भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

उनका दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय शहर के एनवी ग्राउंड में एक विशाल सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

खरगे, जिन्होंने अतीत में दो बार कलबुर्गी का प्रतिनिधित्व किया था, साल 2019 के आम चुनावों में भाजपा के उमेश जाधव से 95,452 वोटों के अंतर से हार गए थे। 

उनके कई दशकों के राजनीतिक जीवन में इस चुनावी हार से समर्थक हैरान थे। भाजपा ने एक बार फिर जाधव को इस सीट से मैदान में उतारा है।

दूसरी ओर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस इस सीट से खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को टिकट दे सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी 18 मार्च को वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येडियुरप्पा के गृह जिले शिवमोग्गा में होंगे। वे दोपहर 2 बजे एक विशाल सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद
Photo: BanglarGorboMamata FB page
अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी
कांग्रेस और सपा ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर, भटकाकर और लटकाकर रखा: शाह
हम 'मजबूत सरकार' की बात करते हैं, ममता 'मजबूर सरकार' चाहती हैं: नड्डा
बेलगावी में बोले मोदी- 'कांग्रेस के लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं'
कर्नाटक को सूखा राहत जल्द जारी करने की मांग, सिद्दरामैया और कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया