मॉडल पूनम पांडे का निधन!

पूनम पांडे सोशल मीडिया सनसनी के तौर पर मशहूर थीं

मॉडल पूनम पांडे का निधन!

Photo: @poonampandeyreal Instagram Account

मुंबई/दक्षिण भारत। मॉडल व अभिनेत्री पूनम पांडे के बारे में दावा किया गया है कि उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने गुरुवार रात को आखिरी सांस ली। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई एक पोस्ट में भी यही दावा किया गया है। इस खबर से पूनम के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि पूनम को सर्वाइकल कैंसर था, जिसके कारण सिर्फ 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि बाद में यह दावा ग़लत साबित हुआ। पता चला है कि पूनम सकुशल और स्वस्थ हैं। 

वहीं, इंस्टाग्राम पर दिए गए एक बयान में कहा गया, 'यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर जीवित प्राणी, जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दु:ख की इस घड़ी में, हम निजता का अनुरोध करेंगे, जब हम उन्हें हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करें।'

बता दें कि पूनम ने बाद में कहा कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता का प्रसार करने के लिए यह पोस्ट डाली थी।

पूनम पांडे कई विवादों में रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है। वे सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ पोस्ट साझा करती हैं। इसके अलावा, उन्होंने तब सुर्खियां बटोरीं, जब रियलिटी शो 'लॉक अप' में भाग लिया, जिसकी होस्ट कंगना रनौत थीं। शो में भी पूनम विवादों में रही थीं।

पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च, 1991 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। वे ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल प्रतियोगिता की शीर्ष नौ प्रतियोगियों में से एक थीं, जो फैशन पत्रिका के कवर पेज पर दिखाई दीं। उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

पूनम पांडे सोशल मीडिया सनसनी के तौर पर मशहूर हैं। उनकी तस्वीरों ने मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था। वे मीडिया की सुर्खियों में तब आईं, जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप को लेकर एक बयान दिया था।

उन्होंने अपना मोबाइल ऐप भी बनवाया। उसके प्ले स्टोर पर लॉन्च होने के बाद गूगल ने उसे हटा दिया था। इंस्टाग्राम पर उनका एक टेप भी वायरल हुआ था, जिसमें वे अपने 'तत्कालीन मित्र' के साथ नजर आई थीं। हालांकि बाद में उस वीडियो को भी हटा दिया गया था।

पूनम पांडे ने एक सितंबर, 2020 को कोरोना काल में अपने मित्र सैम बॉम्बे से शादी की थी। उन्होंने 11 सितंबर को बॉम्बे के खिलाफ 'धमकी व हमले' जैसे गंभीर आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर बॉम्बे को गिरफ्तार किया गया था। 

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download