नीतीश कुमार जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष चुने गए
पार्टी नेता केसी त्यागी ने यह जानकारी दी है
By News Desk
On
Photo: @NitishKumarJDU FB page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) का अध्यक्ष चुना गया, जबकि निवर्तमान ललन सिंह ने पद छोड़ दिया और उनके नाम का प्रस्ताव रखा। पार्टी नेता केसी त्यागी ने यह जानकारी दी है।
दिन में बाद में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि होने की संभावना है।सूत्रों ने कहा कि पार्टी के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं की राय थी कि कुमार को सबसे प्रमुख चेहरा होने के नाते साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले इस महत्वपूर्ण समय में संगठन की कमान संभालनी चाहिए।
About The Author
Latest News
15 Dec 2025 17:02:32
Photo: NitinNabinBJP FB Page


