भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, साइबर क्राइम .. 'जादूगर' की सरकार कई चीजों में नंबर वन: शाह

अमित शाह ने झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर खूब निशाना साधा

भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, साइबर क्राइम .. 'जादूगर' की सरकार कई चीजों में नंबर वन: शाह

शाह ने कहा कि अब किसी को डरने की जरूरत नहीं है, यहां परिवर्तन करने की जरूरत है 

नवलगढ़/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राजस्थान में झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर खूब निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पशु मेले का मैदान हथिया लिया, जिन लोगों ने किसानों की भूमि हथिया ली, हेरिटेज हवेली को तुड़वाकर मार्केट बना दिया और सीमेंट फैक्ट्री में हजारों किसानों की भूमि खत्म कर दी ... उनसे अब किसी को डरने की जरूरत नहीं है, सिर्फ यहां परिवर्तन करने की जरूरत है।  

शाह ने कहा कि 'जादूगर' की सरकार बहुत सारी चीजों में नंबर वन है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है, महिलाओं पर अत्याचार करने के मामलों में नंबर है, साइबर क्राइम में नंबर वन है, पेट्रोल-डीजल की महंगाई में नंबर वन है, पेपर लीक मामले में नंबर वन है।

शाह ने कहा कि गहलोत की सरकार मतलब- भ्रष्टाचार की गारंटी है, तुष्टीकरण की गारंटी है, परिवारवाद की गारंटी है, पेपर लीक की गारंटी है। इस बार जनता ने चुनाव परिणाम के पेपर लीक कर दिए हैं- राजस्थान से कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

उप्र: रैली को बिना संबोधित किए ही लौटे राहुल और अखिलेश, यह थी वजह उप्र: रैली को बिना संबोधित किए ही लौटे राहुल और अखिलेश, यह थी वजह
Photo: IndianNationalCongress FB page
कांग्रेस-तृणकां एक ही सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक-दूसरे को गाली, दिल्ली में दोस्ती: मोदी
कांग्रेस-सपा ने अनुच्छेद-370 को 70 साल तक संभाल कर रखा, जिससे आतंकवाद बढ़ा: शाह
मोदी और भाजपा ने 'आप' को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है: केजरीवाल
सामान्य मानव को गरीब रखकर कांग्रेस-जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है: मोदी
मालीवाल ने बोला हमला- '12 साल बाद ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर निकले हैं, जिसने ...'
दिल्ली: 'आप' के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई