तेलंगाना चुनाव: अमित शाह इस दिन जारी करेंगे भाजपा का घोषणापत्र

अमित शाह सुबह दस बजे घोषणापत्र जारी करेंगे

तेलंगाना चुनाव: अमित शाह इस दिन जारी करेंगे भाजपा का घोषणापत्र

इसके बाद रैलियों को संबेधित करेंगे

हैदराबाद/भाषा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी घोषणापत्र कल यानी शनिवार को जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
सूत्रों ने बताया कि शाह गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया, ‘अमित शाह सुबह दस बजे घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके बाद रैलियों को संबेधित करेंगे।’

राज्य में 30 नवंबर को मतदान होना है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई केन्द्रीय नेता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।

भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने पहले कहा था कि राज्य इकाई ने राष्ट्रीय नेतृत्व से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में चार रैलियों को संबोधित करें। उन्हें जबाव मिलने का इंतजार है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!