पटाखों की दुकान में आग के सिलसिले में जांच रिपोर्ट के बारे में सिद्दरामैया ने दिया यह बयान

इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर तमिलनाडु के थे

पटाखों की दुकान में आग के सिलसिले में जांच रिपोर्ट के बारे में सिद्दरामैया ने दिया यह बयान

कर्नाटक सरकार ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि घोषित की है

मैसूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने रविवार को कहा कि बेंगलूरु शहरी जिले के सीमावर्ती अतिबेले शहर में पटाखे की एक दुकान में आग की घटना के सिलसिले में जांच निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
इस दुकान-सह-गोदाम में शनिवार को आग लगने से 12 लोगों की मौके पर जलकर मौत हो गयी थी, जबकि दो अन्य झुलसे लोगों ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह पता करने के बाद कि पटाखे के इस गोदाम में ऐहतियाती एवं सुरक्षा उपाय किए गए हैं कि नहीं, कार्रवाई की जाएगी।’

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में गोदाम के मालिक एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उसका (पुलिस का) कहना है कि गोदाम के मालिक के बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर तमिलनाडु के थे।

कर्नाटक सरकार ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि घोषित की है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर