खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू को एनआईए ने दिया जोरदार झटका
यह कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है
By News Desk
On
पन्नू के चंडीगढ़ स्थिति आवास के बाहर नोटिस लगाया गया
चंडीगढ़/भाषा। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की यहां मौजूद संपत्ति शनिवार को जब्त कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ‘संपत्ति जब्त करने संबंधी नोटिस’ खालिस्तान समर्थक पन्नू के चंडीगढ़ स्थिति आवास के बाहर लगाया गया।यह कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है।
नोटिस में कहा गया है, ‘चंडीगढ़ के सेक्टर 15-सी के मकान नंबर 2033 का एक चौथाई हिस्सा, एनआईए के मामले में घोषित अपराधी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्वामित्व वाला है, जिसे एनआईए की विशेष अदालत, एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब के आदेशों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम, 1967 की धारा 33 (5) के तहत जब्त किया जाता है। यह सूचना आम जनता के लिए है।’
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 14:10:39
Photo: @Khamenei_fa X account


