मप्र: प्रधानमंत्री ने बीना में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा देंगी

मप्र: प्रधानमंत्री ने बीना में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी

बीना में बनने वाला यह आधुनिक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स इस पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

बीना/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बीना में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछली बार मैं संत रविदासजी के भव्य स्मारक के भूमि पूजन के अवसर पर आपके बीच आया था। आज मुझे मध्य प्रदेश के विकास को नई गति देने वाली अनेक परियोजनाओं के शिलान्यास का अवसर मिला है।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा देंगी। इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने वाली है। हमारे देश के बहुत सारे राज्यों का पूरे साल का बजट भी इतना नहीं होता, जितना आज यहां एक ही कार्यक्रम में भारत सरकार लगा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिखाता है कि मध्य प्रदेश के लिए हमारे संकल्प कितने बड़े हैं। ये सारे प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में मध्य प्रदेश के हजारों-हजार युवाओं को रोजगार देंगे। आजादी के इस अमृतकाल में हर देशवासी ने अपने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए यह जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर हो, हमें विदेशों से कम से कम चीजें मंगानी पड़ें। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीना में बनने वाला यह आधुनिक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स इस पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं। इससे यहां नए-नए उद्योग लगेंगे। यहां के किसानों और छोटे उद्यमियों को तो मदद मिलेगी ही, सबसे बड़ी बात है कि मेरे नौजवानों को रोजगार के भी हजारों मौके मिलने वाले हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर