अक्षय कुमार फिर बने 'भारतीय नागरिक', किया यह ट्वीट

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर अपने भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र की एक तस्वीर साझा की

अक्षय कुमार फिर बने 'भारतीय नागरिक', किया यह ट्वीट

अक्षय ने पहले कहा था कि 1990 के दशक में वे अपने करियर के बुरे दौर से गुजरे थे

मुंबई/भाषा। अभिनेता अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने प्रशंसकों के साथ एक जानकारी साझा करते हुए मंगलवार को घोषणा कि की वे एक बार फिर से भारतीय नागरिक बन गए हैं।

कनाडा की नागरिकता को लेकर अक्सर आलोचना का शिकार बनने वाले अक्षय कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र की एक तस्वीर साझा की।

55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, 'दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।'

अक्षय ने पहले कहा था कि 1990 के दशक में वे अपने करियर के बुरे दौर से गुजरे थे और उस दौरान उन्होंने लगातार 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में दीं थीं, जिसके बाद उन्हें कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं करने के बाद उनकी नागरिकता जांच के दायरे में आ गई थी। चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'गैर-राजनीतिक' साक्षात्कार लेने के बाद यह मामला भी बहस का विषय बन गया था।

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

देवेगौड़ा ने कावेरी जल मुद्दे से निपटने के कर्नाटक सरकार के तरीके पर क्या कहा? देवेगौड़ा ने कावेरी जल मुद्दे से निपटने के कर्नाटक सरकार के तरीके पर क्या कहा?
देवेगौड़ा ने कहा कि उन्होंने संसद के हाल में संपन्न सत्र के दौरान राज्यसभा में कावेरी मुद्दा उठाया था
राजग में शामिल हुआ जद (एस): नड्डा
कावेरी जल विवाद: बेंगलूरु, खासकर तमिल बहुल इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
वंदे भारत ट्रेनों के संचालन और प्रबंधन में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर दिया जा रहा खास ध्यान
वंदे भारत एक्सप्रेस: देश की शान, रेलवे कर्मियों और उनके परिवारों का गौरव
उप्र पुलिस की सख्त कार्रवाई, महिला कांस्टेबल पर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
सोशल मीडिया और अनुशासन