दिल्ली में मकान का सपना पूरा होने पर लाभार्थी महिलाओं ने मोदी को पत्र लिखकर जताया आभार

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए इसी तरह प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी

दिल्ली में मकान का सपना पूरा होने पर लाभार्थी महिलाओं ने मोदी को पत्र लिखकर जताया आभार

प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट के साथ चेतना, कुसुम लता, रेशमा और दंपत्ति काकोली व संजय मैत्रा की ओर से लिखे गए पत्र भी साझा किए

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘यथास्थान झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना’ के तहत राजधानी दिल्ली की उन लाभार्थी महिलाओं के प्रति आभार जताया, जिन्होंने उन्हें पत्र लिखकर मकान मिलने की अपनी खुशी जाहिर की।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए इसी तरह प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, दिल्ली के कालकाजी की उन माताओं और बहनों के पत्र पाकर अभिभूत हूं, जिन्हें ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना के तहत पक्के घर मिले हैं।

प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट के साथ चेतना, कुसुम लता, रेशमा और दंपत्ति काकोली व संजय मैत्रा की ओर से लिखे गए पत्र भी साझा किए। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर जब वहां गए तो महिलाओं ने ये पत्र उन्हें सौंपे, जिनमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है।

मोदी ने कहा, ‘वे बताती हैं कि कैसे इस योजना के जरिए उनका अपने मकान का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है और पूरे परिवार का जीवन आसान हुआ है। पत्रों के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार! हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए इसी तरह प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी।’

पत्र में लाभार्थियों ने मकान मिलने के साथ साथ मुफ्त में कोविड-19 रोधी टीके मुहैया कराने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री ने नवंबर 2022 में झुग्गी-झोपड़ी वासियों के पुनर्वास के लिए दिल्ली के कालकाजी में ‘यथास्थान झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना’ के अंतर्गत बनाए गए 3024 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया था। उन्होंने भूमिहीन कैंप के पात्र लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी थीं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर